सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में देशभक्ति,राष्ट्रप्रेम और उत्साह से ओतप्रोत भव्य समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती पूजा गुप्ता (जेएससीसी),श्री संदीप कुमार जायसवाल (एआरटीओ) तथा श्रीमती वाणी विलास शुक्ला (पैसेंजर टैक्स ऑफिसर) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति से श्री विवेक मनोचा,नीतिन गर्ग,आशीष गर्ग,अभय गौरव,कार्तिक खुराना,भरत मिगलानी भी उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा त्यागी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ तत्पश्चात राष्ट्रगान के माध्यम से राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की गई विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों,तिरंगे की शान और विद्यार्थियों के उत्साह से सराबोर नजर आया समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों,नृत्य,गायन,भाषण,कविताओं एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की स्वतंत्रता और वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की विद्यार्थियों की मनमोहक एवं जोशीली प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों को भावविभोर कर दिया कार्यक्रम को सफल एवं आकर्षक बनाने में वाइस प्रिंसिपल श्रीमती शालिनी अरोड़ा एडमिन मैनेजर श्री अरुण देशवाल तथा कोऑर्डिनेटर तमन्ना भटेजा का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा।

वहीं डांस टीचर आस्था एवं म्यूजिक टीचर मयंक ने विद्यार्थियों को शानदार प्रस्तुतियों के लिए अथक परिश्रम से तैयार किया विद्यालय के सभी अध्यापिकाओ मे सीमा मैम,भारती मैम,माालती मैम,सिमरन भाटला मैम,सिमरन मैैम,रिया मैम,युक्ति मैम,सारिका मैम ने भी पूरे उत्साह और समर्पण के साथ कार्यक्रम की सफलता में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा त्यागी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि देश के प्रति सच्चा सम्मान तभी सार्थक है जब प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा से पालन करे समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत वातावरण में भारत माता की जय और जय हिंद के नारों के साथ हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, एकता, अनुशासन एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और अधिक प्रबल किया।



