उत्तराखंड

विधायक काजी निजामुद्दीन को धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। मंगलौर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। विधायक के व्हाट्सऐप पर दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से धमकी भरे वीडियो भेजे गए। वीडियो में नकाबपोश व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक सामग्री के साथ धमकी देने का आरोप है। मामले की जानकारी विधायक ने हरिद्वार एसएसपी को दी। उनकी तहरीर के आधार पर मंगलौर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस धमकी भरे वीडियो और संदेश भेजने वाले मोबाइल नंबरों को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि विधायक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है और आरोपितों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button