उत्तराखंड

वार्ड-1 में पार्क सौंदर्यीकरण का शिलान्यास, विधायक आदेश चौहान का सम्मान

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवालिकनगर स्थित वार्ड-1 में पार्क के पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य के शिलान्यास के अवसर पर स्थानीय जनता की ओर से आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सहभागिता कर क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए रानीपुर विधायक आदेश चौहान का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उत्तराखंड के विकास को लगातार गति दे रही है। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, विद्युत, पार्क, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। स्वीकृत विकास योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारकर जनता को उनका लाभ पहुंचाया जाएगा। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें अपना जनप्रतिनिधि चुना है, उस विश्वास को विकास कार्यों के माध्यम से मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं और स्वीकृत योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान कराना उनकी जिम्मेदारी है। स्थानीय सभासद वीरेंद्र अवस्थी ने विधायक आदेश चौहान की विकासपरक कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वह क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हैं और आम जनता के लिए सहज उपलब्ध रहते हैं। उन्होंने वार्ड-1 में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

जिला निकाय प्रकोष्ठ के सह-संयोजक एवं पूर्व सभासद अशोक मेहता ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों को प्राथमिकता मिली है। उन्होंने क्षेत्र में लगातार विकास योजनाओं की स्वीकृति और उनके धरातल पर क्रियान्वयन को जनता के लिए संतोष का विषय बताया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने विधायक आदेश चौहान का स्वागत करते हुए क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ, सभासद पंकज चौहान, सुरेंद्र कर्णवाल, अनीता वर्मा, रेखा सिंगल, रमाकांत महेश्वरी, पवन चौहान, रविंद्र कुमार, बलराम नौटियाल, मंजू नौटियाल, कुशलवीर सिंह, अजय अरोड़ा, नरेंद्र पुंडीर, रविकांत गुप्ता, ए.एन. उपाध्याय, हरिनाम कटियार, हरिंदर चौधरी, डीके चौधरी, ऋषिपाल मलिक, राजेंद्र दत्ता, सरदार रविंद्र, नरेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, प्रभात कौशिक, प्रवीण कुमार, शिवराज सिंह, डॉक्टर सेठी, गौरव उपाध्याय, रामनिवास, सुनीता मेहता, पवन गर्ग, शकुंतला महेश्वरी, कमलेश गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, रमेश शर्मा, सरोज शर्मा, सुरेश चौहान, मोहित चौधरी, आदित्य मदान, अरुण गुप्ता, अनिल गुप्ता, प्रदीप कुमार, परमजीत, मनोज कुमार, यादव जी, रंजन बुटोला, रजनीश, शरद राजपूत, मणिकांत, सुरेश सिंगल सहित स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button