उत्तराखंड

डीएवी जगजीतपुर के खिलाड़ियों ने जीता कांस्य पदक

कलयुग दर्शन (24×7)

हिमांशु (संवाददाता)

हरिद्वार। सीबीएसई बास्केटबॉल क्लस्टर-19 चैंपियनशिप का आयोजन 16 से 21 अगस्त तक दिव्या पब्लिक स्कूल, थाना भवन, दिल्ली में किया गया। प्रतियोगिता में डीएवी जगजीतपुर, हरिद्वार की अंडर-14 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक और द्वितीय रनरअप ट्रॉफी हासिल की। टीम में अमोघ पाण्डेय, अध्ययन पंवार, तेजस शर्मा, आदित्य ममगई, पीयूष बिष्ट, आदित्य प्रताप, भौमिक रावत, वंश गुप्ता, माधव चौहान और धैर्य मिश्रा शामिल रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने खिलाड़ियों, अभिभावकों और कोच को बधाई देते हुए कहा कि खेल शारीरिक और बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एकाग्रता और कठिन मेहनत से ही सफलता का मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button