उत्तराखंड

महादेव शिव की आराधना को समर्पित है सावन: स्वामी कैलाशानंद गिरी

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की शिव साधना अनवरत जारी है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु साधना में शामिल होकर स्वामी कैलाशानंद गिरी से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। देर शाम साधना सम्पन्न होने पर श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि सावन का महीना देवाधिदेव महादेव शिव की आराधना को समर्पित है। सावन में प्रतिदिन जलाभिषेक करने से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं। जो भक्त सावन में नित्य शिव आराधना करते हैं। उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि श्री दक्षिण काली मंदिर में भगवान शिव और मां काली साक्षात् रूप से विराजमान हैं।

भगवान शिव का जलाभिषेक और मां काली के दर्शन करने से भक्तों को शिव और शक्ति दोनों की सम्मिलित कृपा प्राप्त होती है। जिससे जीवन मंगलमय हो जाता है और परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि गुरुदेव की साधना का समापन श्रावण पूर्णिमा को होगा। साधना के समापन पर सभी अखाड़ों के संत महंत, कई विशिष्ट जन और श्रद्धालु शामिल रहेंगे। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी बाल मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी सहित मंदिर के संत महंत और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button