उत्तराखंड

बाबा रोशन अली शाह का सालाना उर्स धूमधाम से मनाया

कलयुग दर्शन (24×7)

अवधेश भूमिवाल (संवाददाता)

हरिद्वार। ज्वालापुर के मंडी का कुआं स्थित बाबा रोशन अली शाह की दरगाह पर सालाना उर्स धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया गया। उर्स में हजारों अकीदतमंदों ने दरगाह पर हाजिरी लगाकर मुल्क में अमनोचैन, भाईचारे और तरक्की की दुआ की। उर्स के अवसर पर दरगाह कमेटी की ओर से भव्य सजावट की गई और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। उर्स का उद्घाटन पूर्व राज्य मंत्री डा. संजय पालीवाल और पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी ने किया। मेला इंचार्ज छम्मन पीरजी ने अतिथियों का स्वागत किया। डा. संजय पालीवाल ने कहा कि दरगाहें समाज को एकता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देती हैं। समाजसेवी शफी खान को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि आपसी सौहार्द और भाईचारा ही हमारी पहचान है। सज्जादानशीन हाजी इरफान अंसारी और मेला इंचार्ज छम्मन पीरजी ने कहा कि बाबा रोशन अली शाह ने समाज को इंसानियत का पैगाम दिया। उनकी शिक्षाओं पर चलकर मानव कल्याण में योगदान देना चाहिए।

कोषाध्यक्ष जावेद अंसारी और शहाबुद्दीन अंसारी ने मेला कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार जताया। दरगाह परिसर में अकीदतमंदों को लंगर वितरित किया गया। शाम को कव्वाली का आयोजन हुआ, जिसमें कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश कर समां बांध दिया। उर्स के अवसर पर लगे बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की और बच्चों ने खेल-खिलौने खरीदे। इस अवसर पर जावेद अंसारी, फैज आलम, इदरीश, जावेद खान, राहत अंसारी, सुनहरा, सोहेल, अफजाल अंसारी, इलियास अंसारी, हाजी रियाज अंसारी, नमन अंसारी, हुसैन अली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button