उत्तराखंड

नारियल पानी से अभिषेक करने पर अत्यंत प्रसन्न होते हैं भगवान शिव: स्वामी कैलाशानंद गिरी

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की विशेष शिव साधना निरंतर जारी है। पूरे सावन चलने वाली शिव साधना में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं। श्रद्धालुओं को शिव महिमा से अवगत कराते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि शिव साधना साधक को भवसागर से पार ले जाती है। सावन भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का सबसे उत्तम अवसर है। प्रत्येक व्यक्ति को सावन में पूरे विधि विधान से शिव आराधना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर श्रद्धालु गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। लेकिन यदि नारियल पानी से भगवान शिव का अभिषेक करें तो वे अत्यंत प्रसन्न होते हैं।

अभिषेक करते हुए माता पार्वती का ध्यान भी अवश्य करें। ऐसा करने से भगवान शिव और माता पार्वती दोनों की कृपा प्राप्त होती है। जिससे परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। सभी बाधाएं दूर होती हैं। बिगड़े काम भी संवर जाते हैं। स्वास्थ्य उत्तम होता है। इस दौरान स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, स्वामी बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button