जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दक्षिण काली मंदिर में किए दर्शन, आचार्य कैलाशानंद गिरी का लिया आशीर्वाद

कलयुग दर्शन (24×7)
राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर पहुंचे। उन्होंने परमपूज्य आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज की चल रही 22 घंटे की कठिन साधना के दर्शन किए और रुद्राभिषेक में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की। साधना और रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही। इस अवसर पर स्वतंत्र देव सिंह ने आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी जी महाराज के तप, त्याग और शिव आराधना को नमन किया।




