ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का भव्य स्वागत, एकता और प्रेम का दिया संदेश

कलयुग दर्शन (24×7)
पारस कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। ज्वालापुर के मोहल्ला हज्जाबान में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी शहनवाज सलमानी के नेतृत्व में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग और शहनवाज सलमानी ने कार्यकर्ताओं के साथ हाफिज वहीद साहब का स्वागत किया। इस अवसर पर शहनवाज सलमानी ने ईद मिलादुन्नबी की बधाई देते हुए कहा कि इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार रबी-उल-अव्वल महीने की 12वीं तारीख को पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के रूप में ईद मिलादुन्नबी मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है।

डॉ. विशाल गर्ग ने भी ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पवित्र अवसर समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। गुलाम साबिर और नसीम सलमानी ने बताया कि इस अवसर पर मस्जिदों और घरों को सजाया जाता है तथा मीठे पकवान बनाए जाते हैं। स्वागत कार्यक्रम में डॉ. विशाल गर्ग, गुलाम साबिर, शहनवाज सलमानी, नसीम सलमानी, रियासत साबरी, चांद मंसूरी, शोएब मंसूरी, गफ्फार सलमानी, नदीम मंसूरी, आसिफ अब्बासी, अमजद सलमानी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



