उत्तराखंड

ऋषि धमार्थ चिकित्सालय में आज किया जाएगा निःशुल्क न्यूरोथैरेपी उपचार शिविर का आयोजन

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। खड़खड़ी स्थित निर्धन निकेतन आश्रम द्वारा संचालित ऋषि धमार्थ चिकित्सालय में रविवार को निःशुल्क न्यूरोथैरेपी उपचार शिविर का आयोजन किया जाएगा। निर्धन निकेतन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज ने आमजन से शिविर का लाभ उठाने की अपील करते हुए बताया कि शिविर में बिना दवा, दर्द व साईड इफेक्ट के सर्वाइकल, घुटने, कमर जोड़ों दर्द, गठिया, माइग्रेन, पैरालाइसिस, रक्तचाप, शुगर, अस्थमा, नींद ना आना, पेट संबंधी रोग, भूख न लगना, नाभी की समस्या, महिलाओं संबंधी रोग, पारर्किंसन, मोटापा, चक्कर आना, स्लिप डिस्क, कोहनी का दर्द, टांगों में दर्द, फ्रोजन शोल्डर आदि रोगों का न्यूरोथैरेपी तकनीक से निःशुल्क उपचार किया जाएगा।

स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज ने कहा कि सवेरे 10 से शाम बजे तक आयोजित किए जा रहे शिविर में चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाने के इच्छुक व्यक्ति पंजीकरण अवश्य कराएं। जिससे किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Related Articles

Back to top button