उत्तराखंड

कुंभ मेले के बाद घोषित की जाएगी श्रीकृण जन्मभूमि कार सेवा की तिथी: श्रीमहंत रविंद्रपुरी

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष को अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले के बाद विस्तार देते हुए कार सेवा की तिथी घोषित कर दी जाएगी। निरंजनी अखाड़े में संतों से विचार विमर्श के दौरान अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि अखाड़ा परिषद द्वारा कार सेवा की कोई तिथी अभी घोषित नहीं की गयी है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्म भूमि संघर्ष संत समाज का बड़ा कार्यक्रम है। जिससे देश के सभी संतों को जोड़ने के लिए मुहिम चलायी जा रही है। आमजन को भी जागरूक किया जा रहा है। अगले वर्ष हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में कुंभ मेले का आयोजन है। सभी अखाड़े और संत समाज कुंभ मेले की तैयारियों में व्यस्त है। इसलिए कुंभ मेले के बाद विशाल संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संत समाज से विचार विमर्श करने के बाद सभी की सहमति से कार सेवा की तिथी घोषित की जाएगी।

श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि संत समाज के सक्रिय योगदान से अयोध्या राम मंदिर सफल हुआ और भव्य मंदिर में राम लला विराजमान हुए हैं। इसी प्रकार संत समाज की सहभागिता से श्रीकृष्ण जन्म भूमि आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद, महामंडलेश्वर स्वामी सत्यश्रेयानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती, महंत राज गिरी सहित कई संत महंत मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button