उत्तराखंड

चोरी के मोबाइल व नकदी समेत दो गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचे आरोपी

कलयुग दर्शन (24×7)

विनय कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर मोबाइल फोन और नकदी चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन और 1,720 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, वसंत विहार फेस-2, कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने तहरीर देकर बताया था कि सराय रोड पर कार का शीशा तोड़कर डैशबोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रुपये चोरी कर लिए गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी के निर्देशन में बाजार चौकी प्रभारी एसआई पुष्कर चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम सराय निवासी शंकर पुत्र बहादुर और समीर पुत्र तनवीर को लालपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया मोबाइल फोन और 1,720 रुपये नकद बरामद किए।

Related Articles

Back to top button