निर्मल गणपति संघ ने किया गणेशोत्सव का शुभारंभ

कलयुग दर्शन (24×7)
आशु (संवाददाता)
हरिद्वार। निर्मल गणपति संघ द्वारा मायापुर स्थित रामलीला ग्राउंड में 17वें गणपति महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। उत्सव के पहले दिन पंडाल में पूर्ण विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच भगवान गणेश की भव्य मूर्ति की स्थापना की गई। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा का स्वागत किया। मूर्ति स्थापना के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक भी शामिल रहे और भगवान गणेश से सभी के लिए मंगलकामना की। मुख्य अतिथि महंत रविदेव शास्त्री एवं पंजाबी समाज के प्रदेश अध्यक्ष करण मल्होत्रा ने भी भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।

निर्मल गणपति सेवा संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव के दौरान को प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना के साथ महाआरती, छप्पन भोग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान समाजसेवी सुभाषचंद, विकास तिवारी, दीपक शर्मा, नवीन तेश्वर, कपिल बिश्नोई, राजू मनोचा, जोनी अरोड़ा, अनिल अरोड़ा, सुनील मनोचा, नरेश शर्मा, हिमांशु सचदेवा, गौरव गर्ग, नीरज जैन, पूजा मनोचा, काजल मनोचा, आरती सिंह, तान्या मनोचा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।



