संतों ने दी मुख्यमंत्री को जन्म दिवस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड रच रहा विकास के नए आयाम: श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी

कलयुग दर्शन (24×7)
राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में संतों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंटकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीघार्यू की कामना की। देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि संतों के दुलारे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम रच रहा है। उनके नेतृत्व में सनातन के मान बिंदुओं के संरक्षण को गति मिली और प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है।

सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने से जनता जीवन स्तर बेहतर हुआ है। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री धामी नित नयी सफलता प्राप्त करेंगे। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी एवं महंत दर्शन भारती ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्म दिवस की बधाई दी और मां गंगा से उनकी दीघार्यू की कामना की।



