उत्तराखंड

ऑपरेशन प्रहार में ज्वालापुर पुलिस की कार्रवाई

बिजली व आबकारी अधिनियम के मामलों में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 15 सितंबर की रात उनके ठिकानों पर दबिश देकर न्यायालय से जारी वारंटों की तामील की। गिरफ्तार आरोपियों में पप्पू पुत्र अमरनाथ निवासी मोहल्ला मालियान ज्वालापुर, रविन्द्र सिंह पुत्र विक्रम सिंह निवासी मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर तथा सिन्टू कुमार पुत्र गुरुवचन सिंह निवासी पंजनहेड़ी कनखल शामिल हैं।

तीनों के खिलाफ न्यायालय में विद्युत अधिनियम की धारा 135 और आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामले लंबित हैं। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। कार्रवाई करने वाली टीम में एएसआई गंभीर तोमर, हेड कांस्टेबल संजीव राठी और कांस्टेबल सतवीर सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button