उत्तराखंड

ज्वालापुर में ऑल इंडिया जमात-ए-सलमानी का सम्मेलन आयोजित

अमजद सलमानी शहर अध्यक्ष और नसीम सलमानी बने जिला अध्यक्ष

कलयुग दर्शन (24×7)

विजय कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। सलमानी बिरादरी को संगठित करने और सामाजिक एकता मजबूत करने के उद्देश्य से ऑल इंडिया जमात-ए-सलमानी का सम्मेलन ज्वालापुर स्थित सलमानी पंचायती घर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बिरादरी के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन के विस्तार और नई जिम्मेदारियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सम्मेलन में सलमानी बिरादरी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष इकराम सलमानी सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। राष्ट्रीय सलमानी कमेटी के तासीन सलमानी ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए आपसी भाईचारा, एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती जरूरी है। इस दौरान अमजद सलमानी को ज्वालापुर शहर अध्यक्ष और नसीम सलमानी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

वहीं आजम सलमानी को महासचिव तथा सम्मुन सलमानी को तहसील महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश अध्यक्ष इकराम सलमानी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सभासद इकबाल अहमद उर्फ मुन्ना सलमानी ने किया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की ताकत उसकी एकता और संगठन में होती है, इसलिए सभी को मतभेद भुलाकर समाजहित में एक मंच पर आना चाहिए। सम्मेलन में युवाओं को संगठन से जोड़ने, जरूरतमंद परिवारों की मदद करने तथा समाज को सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर हाजी शाहिद सलमानी, शाहिद सलमानी, शाहबाज सलमानी, गुलफाम सलमानी, शफी सलमानी, इमरान सलमानी, सरफराज सलमानी, गुलबहार सलमानी, टिंकू सलमानी, बॉबी सलमानी, भूरा सलमानी, राजू सलमानी, इमदाद सलमानी सहित बिरादरी के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button