उत्तराखंड

विश्वकर्मा जयंती पर विधिवत पूजा-अर्चना

तकनीकी संस्थानों में भगवान विश्वकर्मा का पूजन विशेष महत्व रखता है: डा. जयलक्ष्मी

कलयुग दर्शन (24×7)

आशु (संवाददाता)

हरिद्वार। स्वामी दर्शनानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में विश्वकर्मा जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। संस्थान की निदेशक डा. जयलक्ष्मी के संयोजन में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने वास्तु एवं शिल्पकला के देवता भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर डा. जयलक्ष्मी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को प्रथम अभियंता एवं वास्तुकार के रूप में माना जाता है। उन्होंने देवताओं के लिए भवनों, मंदिरों तथा अस्त्र-शस्त्रों का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी संस्थानों, कार्यशालाओं और उद्योगों में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनों एवं औजारों का पूजन करने की परंपरा है।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अशोक कुमार गौतम, डीन एकेडमिक अंजुम सिद्दीकी, पंकज चौधरी, अनुराग गुप्ता, वर्षा रानी, देवेंद्र सिंह रावत, उमेश चंद्रा, अंकुर चौहान, मलिका पाहवा, दिलखुश, वैशाली चौहान, शुभम सिंह राठौर, धरणीधर वाग्ले, ज्योति सिंह, दीपांशी धीमान, ऐंवत कुमार, अमरेश, दृगपाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button