सोलानीपुरम गणेश महोत्सव में पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल

कलयुग दर्शन (24×7)
अवधेश भूमिवाल (संवाददाता)
रुड़की। सोलानीपुरम स्थित गणेश महोत्सव में पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल ने पूजा-अर्चना कर गणपति महाराज का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने गणपति महाराज की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गणेश पूजा से मानव जीवन में आने वाले विघ्न दूर होते हैं और जीवन का कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि गणपति की आराधना से बुद्धि एवं ज्ञान का विकास होने के साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।


पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि गणपति पूजा से जीव-जगत और ब्रह्मांड के कल्याण की कामना की जाती है। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गणपति महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। देर रात तक श्रद्धालुओं ने सुंदर भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे राजेश पाल ने पूर्व मेयर गौरव गोयल का सम्मान किया। इस दौरान संरक्षक सुनील साहनी, पार्षद जेपी शर्मा, अनिल माहेश्वरी, अंकुर सैनी, दिनेश कुमार, राजदुलारी, रोमा पाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।





