रोशनाबाद में आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य शुरू
लॉकिंग टाइल्स से होगा सड़कों का निर्माण, स्थानीय लोगों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा

कलयुग दर्शन (24×7)
आशु (संवाददाता)
हरिद्वार। ग्राम रोशनाबाद में रानीपुर विधायक आदेश चौहान द्वारा प्रस्तावित विभिन्न आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया गया। इन सड़कों का निर्माण लॉकिंग टाइल्स से किया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ सड़क व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि रोशनाबाद में आंतरिक सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी और क्षेत्र का विकास भी गति पकड़ेगा।

निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय नागरिकों ने विधायक का आभार जताया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बिन्दरपाल, चमन चौहान, बाबूराम पाल, सुनील पाल, मुकेश पाल, अभय पाल, राहुल पाल, अक्षय पाल, दीपक पाल, अभिषेक पाल, सन्नी पाल, अमित कुमार, संजीव चौधरी, धीरज कुमार, पुनीत पाल, महेंद्र पाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।



