थाना जनकपुरी व सर्विलांस स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जिला अस्पताल से चोरी हुए नवजात शिशु को मात्र 56 घंटे में बरामद करते हुए 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला अस्पताल से नवजात शिशु चोरी होने की घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में थाना जनकपुरी पुलिस व स्वाट टीम की अलग-अलग टीमे गठित की गयी तथा नवजात बच्चे की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशन एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक अज्ञात महिला नवजात शिशु को जिला महिला अस्पताल सहारनपुर से चोरी करके छिपाकर ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उस महिला का अस्पताल से ई-रिक्शा में बैठकर घण्टाघर से छुटमलपुर से बस में बैठकर भगवानपुर से मोटर साईकिल पर इमलीखेडा से टैम्पू से धनौरी से बस में बैठकर जाना दिखाई दिया इसी आधार पर एक टीम बाहदराबाद भेजी गयी और फुटेज के आधार पर तसदीक करते हुए एक महिला सीसीटीवी फुटेज में बच्चे को लेकर जाती हुयी दिखायी दी फुटेजो को देखते हुए तथा पुलिस की सतर्कता व त्वरित कार्यवाही करते हुए उस महिला को देहरादून हाईवे के नीचे बडकला मोड पर से शाम को गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से नवजात शिशु को बरामद किया गया गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान आशु पुत्री बालकिशन निवासी कस्बा तीतरो बडे टावर के पास,थाना तीतरो सहारनपुर हाल निवासी आशु पत्नी अंकुर बहादराबाद (बडा टावर) थाना बहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखण्ड) के रूप में हुई बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 142 बीएनएस की वृद्धि की गई बरामद नवजात शिशु को उसकी माता व परिजनो को सुपुर्द किया गया।

वादी नाजिम पुत्र पीरू मजीद निवासी ग्राम शेखपुरा कदीम थाना कोतवाली देहात सहारनपुर द्वारा एक लिखित तहरीर बाबत अज्ञात महिला द्वारा वादी के नवजात पुत्र को इन्जेक्शन लगाने को कहकर ले लेना तथा वादी को बच्चे की फाईल लेने के लिए भेज देना एवं बच्चे को चोरी करके जिला अस्पताल सहारनपुर से ले जाने के सम्बन्ध में थाना जनकपुरी पर मु0अ0सं0 236/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया गिरफ्तार अभियुक्ता ने पूछताछ करने पर बताया कि मेरी अंकुर के साथ शादी हुयी थी परन्तु शादी के 04 साल होने के पश्चात भी मुझे अंकुर से कोई संतान नही हुयी थी जिसे लेकर मैं परेशान थी तथा बच्चा चाहती थी जिसको लेकर मैं एक निजी अस्पताल में एक महिला डॉक्टर से मिली थी डॉक्टर व उनके स्टाफ ने मेरी मदद करने की बात कही थी इसलिए मै योजना के तहत महिला जिला अस्पताल सहारनपुर से एक नवजात बच्चे को उठाकर लेकर गयी थी तथा उसके पश्चात बच्चे को बहादराबाद में एक निजी अस्पताल में डॉक्टर को उपचार हेतु सुपुर्द किया था जिन्होने इसका इलाज किया महिला डॉक्टर से पहले से ही मेरी बात हो रखी थी तथा कहा था कि तुम बच्चा लेकर आ जाना मैं तुम्हारी डिलीवरी की नकली रिपोर्ट तैयार कर दूंगी उक्त डॉक्टर ने मुझे व बच्चे को अस्पताल में भर्ती कर लिया था भर्ती रहने के पश्चात जब मैं बच्चे सहित जब वापस आ रही थी तो पुलिस ने मुझे पकड लिया थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्ता को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



