मकान में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
स्विच बोर्ड, एमसीबी, लाइट, पानी की टंकी की अलार्म बेल और तार बरामद

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। जनकपुरी थाना पुलिस ने मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, चकहरेटी निवासी टिंकू पुत्र रामदास ने मकान से 6 स्विच बोर्ड, 5 एमसीबी, 15 कंसिल्ड लाइट, पानी की टंकी की एक अलार्म बेल और करीब चार बंडल तार चोरी होने की तहरीर दी थी। इस संबंध में थाना जनकपुरी में मुकदमा दर्ज किया गया था।

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अंकित उर्फ अनिकेत पुत्र शिवकुमार और अजय पुत्र विनोद, दोनों निवासी ग्राम चकहरेटी, थाना जनकपुरी, को ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे रजवाहे की पटरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



