उत्तर प्रदेश

झंडा यात्रा से रामलीला का भव्य शुभारंभ

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। श्री रामलीला कमेटी, रामलीला भवन की ओर से ऐतिहासिक रामलीला के शुभारंभ से पूर्व शुक्रवार को शहर में भव्य झंडा यात्रा निकाली गई। रामलीला भवन से विधि-विधान के साथ शुरू हुई यात्रा मोरगंज, चौक फव्वारा, सराफा बाजार, हलवाई अट्टा और बड़तला होते हुए वापस रामलीला भवन पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए, जिससे पूरा शहर राममय नजर आया।

विभिन्न स्थानों पर व्यापार मंडल और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के समापन पर रामलीला कमेटी की ओर से भक्तों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि झंडा यात्रा के साथ इस वर्ष की रामलीला का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। आगामी दिनों में रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button