नौ माह में 370 कोबरा समेत 2221 वन्यजीव रेस्क्यू

कलयुग दर्शन (24×7)
संदीप कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष 1 जनवरी से 24 सितंबर तक 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया है। इनमें सबसे अधिक सांप शामिल हैं। वन विभाग के अनुसार 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन और 212 अजगर रेस्क्यू किए गए। रेंजवार आंकड़ों के अनुसार हरिद्वार रेंज में 1,145, लक्सर में 359, चिड़ियापुर में 297, खानपुर में 165, रुड़की में 152 और श्यामपुर रेंज में 103 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया। इनमें 192 पक्षी, 50 मगरमच्छ, 54 गोह, 20 कछुए और 2 गुलदार भी शामिल हैं। इसके अलावा 62 नीलगाय, सांभर और चीतल भी रेस्क्यू किए गए।

वन विभाग के अनुसार गर्मी और बारिश के मौसम में सांपों के रेस्क्यू की घटनाएं बढ़ जाती हैं। तापमान, बारिश और प्राकृतिक आवास में बदलाव के कारण सांप भोजन व सुरक्षित स्थान की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचते हैं। ऐसे में सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर लोगों से वन विभाग की रेस्क्यू टीम की मदद लेने की अपील की गई है।



