उत्तराखंड

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा

कलयुग दर्शन (24×7)

पारस कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में स्पेशल इवेंट ग्रुप के समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव एवं संयोजक डा. गौतम के मार्गदर्शन में आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। स्वामी आर्षदेव ने भरतनाट्यम, कथक, शास्त्रीय गायन, वादन एवं लोकनृत्य की प्रस्तुतियों के समन्वय, समय निर्धारण और मंच व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों को दायित्व सौंपते हुए अनुशासन, समयबद्धता और आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।

सम्मेलन में देश-विदेश से विभिन्न क्षेत्रों के करीब 3000 विद्वान एवं शोध छात्र-छात्राओं के प्रतिभाग करने की जानकारी दी गई। बैठक में प्रदर्शन कला विभाग की मुख्य समन्वयक डा. अल्का गिरी, संयोजक डा. चंद्रमोहन मिश्र, डा. अर्चना तिवारी, डा. अश्विनी, योग विभाग की संयोजिका डा. आरती पाल तथा डीएनवाईटी के संयोजक डा. नयन विश्वास सहित आयोजन से जुड़े छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button