उत्तराखंड

01 अक्टूबर से हरिद्वार में खनन प्रक्रिया शुरू

डीएम ने न्यायालय व एनजीटी के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के दिए आदेश

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। शासन के निर्देशों के तहत जनपद हरिद्वार में खनन सत्र 2026-27 की खनन संक्रियाएं 1 अक्टूबर से शुरू कर दी गई हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 30 सितंबर को आदेश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को खनन कार्यों में किसी प्रकार की देरी न करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि खनन प्रक्रिया शासन के निर्देशों और राजस्व हित को ध्यान में रखते हुए संचालित की जाए। साथ ही खनन कार्यों के दौरान नैनीताल हाईकोर्ट और एनजीटी, नई दिल्ली के आदेशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button