उत्तराखंड

बालिकाओं को बांटे पोषण बैग

अन्नप्राशन व गोदभराई कार्यक्रम में मेयर किरण जैसल ने दिया पोषण का संदेश

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। सेवा संकल्प अभियान के तहत भूपतवाला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मेयर किरण जैसल ने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई रस्म कराई। उन्होंने बालिकाओं को पोषण बैग भी वितरित किए। मेयर ने कहा कि बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए शुरुआती वर्षों में उचित पोषण जरूरी है। गर्भवती और धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान देने से स्वस्थ पीढ़ी की नींव मजबूत होती है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के कार्य की सराहना की। इस अवसर पर भूपतवाला आंगनबाड़ी सेक्टर की सुपरवाइजर ऋचा गर्ग को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पार्षद आकाश भाटी, सुनीता शर्मा, दीपांशु विद्यार्थी, प्रीति गौड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button