उत्तराखंड
चार घंटे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के कटारपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग करने के आरोपी अर्जुन को पुलिस ने घटना के महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 315 बोर का तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए डायल-112 पर दूसरे पक्ष द्वारा उस पर जानलेवा हमला किए जाने की झूठी सूचना दी। जांच के दौरान मामला फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी मोहन कठैत, कांस्टेबल नरेश बहुगुणा, रविंद्र बिष्ट, सोहन राणा, अनिल पवार और सुबोध शर्मा शामिल रहे।




