उत्तराखंड

विकसित भारत-2047 पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

एस.एम.जे.एन. कॉलेज में 64 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, विजेताओं को किया सम्मानित

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज, हरिद्वार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत : विकसित भारत@2047’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 64 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपने विचार और रचनात्मकता प्रस्तुत की। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश और प्रदेश के भविष्य के कर्णधार हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में वैचारिक क्षमता विकसित करने के साथ ही राष्ट्र निर्माण के प्रति संकल्प और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों और विजेताओं को बधाई दी। प्रतियोगिता को तीन विषयों में विभाजित किया गया था। ‘विकसित भारत 2047 का स्वरूप’ विषय में प्रिंसी राजपूत (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम, शालिनी (एम.ए. हिंदी) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खुशी शर्मा (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) और नितिन कुमार (बी.कॉम. तृतीय सेमेस्टर) संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

उत्तराखंड के विकास की परिकल्पना’ विषय में मीना (एम.ए. हिंदी) ने प्रथम, लक्ष्मी सक्सेना (बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इशिका भारद्वाज (एम.ए. हिंदी) और दीपिका (बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर) संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, ‘केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य’ विषय में वंशिका (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम, हेमंत अग्रवाल (बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर) ने द्वितीय और आयुषी कोलियान (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के आयोजन एवं निर्णायक मंडल में डॉ. पूर्णिमा सुंदरियाल, डॉ. पल्लवी राणा, श्रीमती ऋचा मनोचा और डॉ. मीनाक्षी शर्मा शामिल रहीं। प्रतियोगिता का सफल संयोजन डॉ. लता शर्मा, डॉ. मोना शर्मा और डॉ. नेहा मित्तल ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सुनील बत्रा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में देश और प्रदेश के विकास के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा उनमें सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles

Back to top button