उत्तराखंड

त्योहारों को लेकर हरिद्वार पुलिस अलर्ट, बैंकों और ज्वेलर्स शॉप पर चेकिंग

संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर, पुलिस ने व्यापारियों और आमजन से सतर्क रहने की अपील की

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। आगामी त्योहारों के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जनपद में बैंकों और ज्वेलर्स शॉप पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीमें विभिन्न क्षेत्रों में बैंकों और आभूषणों की दुकानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही हैं। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस ने व्यापारियों और आमजन से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Back to top button