उत्तराखंड

अपरंपार है मां जगदम्बा की शक्ति: स्वामी कैलाशानंद गिरी

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि मां जगदम्बा की शक्ति अपरंपार है। जो साधक नियमानुसार उनकी आधारना करते हैं। मां जगदम्बा उन्हें सुख समृद्धि प्रदान कर समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित नवरात्र उत्सव के दौरान तीसरे नवरात्र पर मंदिर में दर्शन पूजन करने आए श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि मां भगवती अपने भक्तों पर सदैव कृपा करती हैं। नवरात्र उनकी कृपा प्राप्त करने का सर्वोत्तम अवसर हैं। सभी भक्तों को नवरात्रों में मां भगवती के सभी नौ स्वरूपों की पूरे विधि विधान के साथ आराधना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मां भगवती का प्रत्येक स्वरूप कल्याणकारी है। नवरात्रों में नौ दिनों तक की गयी आराधना से प्रसन्न होकर मां भगवती भक्तों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि श्री दक्षिण काली मंदिर में मां श्री दक्षिण काली साक्षात रूप में विराजमान हैं।

नवरात्रों में नौ दिनों तक मां श्री दक्षिण काली के दर्शन पूजन करने से उनकी कृपा के साथ बाबा कामराज का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। जिससे कष्टों से मुक्ति मिलती है। प्रत्येक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होता है। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि नवरात्र उत्सव के दौरान प्रातः और सांयकाल की जाने वाली विशेष आरती और पूजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। मां श्री दक्षिण काली की कृपा से सभी भक्तों का कल्याण होगा। उन्होंने बताया कि देश विदेश से मां काली के दर्शन करने वालों की अपार भीड़ आ रही है।

Related Articles

Back to top button