उत्तराखंड

भगवान श्रीराम का चरित्र भाईचारे, प्रेम और त्याग की देता है सीख: गौरव गोयल

माता सीता की विदाई का प्रसंग देख भावुक हुए श्रद्धालु

कलयुग दर्शन (24×7)

आशु (संवाददाता)

रुड़की। ग्राम बाजूहेड़ी में आयोजित 43वें श्रीरामलीला महोत्सव में माता सीता की विदाई के प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। विदाई का दृश्य देखकर कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। इस अवसर पर पूर्व मेयर गौरव गोयल ने रामलीला में पहुंचकर सहयोग राशि भेंट की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र हमें भाईचारे, प्रेम, त्याग, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा की सीख देता है।

रामलीला के प्रसंग परिवार के प्रति समर्पण, बड़ों के सम्मान और रिश्तों की गरिमा बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। कलाकार अपनी प्रतिभा से इन आदर्शों को जीवंत करते हैं, इसलिए धार्मिक आयोजनों में सहयोग करना और कलाकारों का उत्साह बढ़ाना आवश्यक है।

रामलीला आयोजक अरुण सैनी ने गौरव गोयल का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधान बबलू सैनी, संरक्षक योगेश सैनी व अशोक सैनी, अध्यक्ष भोपाल सिंह सैनी, सुभाष सैनी, पिंटू सैनी, विपिन सैनी, नीतू सैनी, रितेश सैनी, राजू सैनी, बिट्टू सैनी, चरण सिंह सैनी, पंकज सैनी और कार्तिक सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button