उत्तराखंड

स्कूली वाहनों की जांच, 15 के चालान, दो बसें सीज

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सिडकुल एवं भेल क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 35 स्कूली बसों और बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 15 वाहनों के चालान किए गए, जबकि वैध फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं होने पर दो बसों को सीज कर दिया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि यह अभियान उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में चलाया गया। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर, एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा और परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी मौजूद रहीं।

सीज की गई बसों में सवार बच्चों को सुरक्षित रूप से अन्य बसों में स्थानांतरित कर उनके गंतव्य तक भेजा गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों और संचालकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा वाहनों के सभी जरूरी दस्तावेज वैध रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button