उत्तराखंड

महंत विष्णुदास बने विहिप के प्रांतीय मार्गदर्शक मंडल के संयोजक

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। गोपाष्टमी के अवसर पर श्रवणनाथ नगर स्थित उछाली आश्रम में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) उत्तराखण्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। महामंडलेश्वर ईश्वरदास जी महाराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में संत समाज की सहमति से महंत विष्णुदास को उत्तराखण्ड प्रांत के प्रांतीय मार्गदर्शक मंडल का संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में विहिप के संरक्षक दिनेश जी, अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे और केंद्रीय सहमंत्री मनोज वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान मिलिंद परांडे ने संगठन की आगामी कार्ययोजना, हिन्दू समाज के समक्ष चुनौतियों तथा धर्म और संस्कृति के संरक्षण से जुड़े विषयों पर विचार रखे।

बैठक का संचालन विहिप के केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी ने किया। इस अवसर पर संत समाज के मार्गदर्शन में सनातन परंपराओं के संरक्षण, धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को मजबूत बनाने और समाज में समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। विहिप पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि प्रांतीय मार्गदर्शक मंडल के गठन से संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी।

Related Articles

Back to top button