अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर संगीता राणा के जिम का निशंक ने किया उद्घाटन

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार। नौ अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीतने वाली एवं तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित पावरलिफ्टर संगीता राणा द्वारा शिवालिक नगर में स्थापित संगीता राणा चैंपियंस जिम का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने किया। इस अवसर पर डॉ. निशंक ने कहा कि युवाओं के लिए खेल, व्यायाम और शारीरिक स्वास्थ्य बेहद जरूरी हैं। संगीता राणा ने अपनी खेल उपलब्धियों को व्यक्तिगत सफलता तक सीमित न रखते हुए जिम की स्थापना कर युवाओं को स्वस्थ, सशक्त और अनुशासित बनाने की सराहनीय पहल की है। यह जिम क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता निखारने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने का अवसर प्रदान करेगा। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही देश का आदर्श नागरिक बन सकता है। संगीता राणा ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों से इसे साबित किया है। कवयित्री चेतन्या सिखोला ने सरकार से गैर ओलंपिक खेलों में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी खेल उपकरण, अभ्यास और रोजगार संबंधी सुविधाएं देने की मांग की। संगीता राणा ने बताया कि आधुनिक मशीनों से सुसज्जित यह जिम शारीरिक फिटनेस के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के पावरलिफ्टर तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मेयर किरण जैसल ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज और देश का निर्माण करता है। कार्यक्रम संयोजक अरुण कुमार पाठक ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस दौरान बॉडी बिल्डिंग के विश्व विजेता कपिल गुज्जर, राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, डॉ. जयपाल सिंह, मनोज गौतम, जगदीश लाल पाहवा, कवि अरविन्द दुबे, अरुणा वशिष्ठ, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राधिका नागरथ, श्रीजा त्रिपाठी, सुनील दत्त दुबे, वंदना आर्य, कमल शर्मा, आशुतोष शर्मा, रंजीता झा, संजीव चौधरी, रीना तोमर, योगाचार्या बबीता, डॉ. प्रिया आहूजा, वृंदा वाणी, मुकेश राणा, सुखपाल सिंह राणा तथा एसडीएम काशीपुर राहुल सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।



