पत्रकारिता की गरिमा बचाना जरूरी, अपराधियों का संरक्षण कवच न बने कलम: राकेश चौधरी

कलयुग दर्शन (24×7)
संदीप कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। उत्तराखंड ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री राकेश चौधरी ने वर्तमान पत्रकारिता की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज पत्रकारिता की गरिमा और विश्वसनीयता बनाए रखना सबसे बड़ी आवश्यकता है। पत्रकारिता को किसी भी कीमत पर अपराधियों या गैर-योग्य व्यक्तियों का संरक्षण कवच नहीं बनने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर पत्रकारिता के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा हो गया है। निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को लगातार दबाव, धमकियों और विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

आए दिन पत्रकारों को धमकियां मिलने और पत्रकारों की हत्या जैसी दुखद घटनाओं के समाचार सामने आ रहे हैं, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के लिए बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। राकेश चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों के हितों और उनकी सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यदि कलम की ताकत और पत्रकारिता की साख को बचाना है तो कलम सही और जिम्मेदार हाथों में होनी चाहिए।



