उत्तराखंड

संत समाज ने दी ब्रह्मलीन माता रामबाई रामऋषि, माता केसर देवी एवं स्वामी लक्ष्मण दास को श्रद्धांजलि

गरीब, जरूरतमंद की सेवा और मानव कल्याण ही सनातन धर्म का मूलमंत्र है: स्वामी सत्यश्रेयानंद

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। ब्रह्मलीन स्वामी लक्ष्मण दास, माता रामबाई रामऋषि एवं माता केसर देवी की पुण्यतिथी पर सभी 13 अखाड़ों के संत महापुरुषों ने उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें अपनी भावभानी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रवणनाथ नगर स्थित रामनिवास आश्रम में आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी दिनेश दास महाराज के संयोजन में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि ब्रह्मलीन माता रामबाई रामऋषि, माता केसर देवी एवं स्वामी लक्ष्मण दास ने सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में अभूतपूर्व योगदान दिया। सभी को उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए मानव कल्याण में योगदान करना चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी सत्यश्रेयानंद गिरी व श्रीमहंत विष्णुदास महाराज ने कहा कि गरीब, जरूरतमंद की सेवा और मानव कल्याण सनातन धर्म का मूलमंत्र है। ब्रह्मलीन स्वामी लक्ष्मण दास, माता रामबाई रामऋषि एवं माता केसर देवी द्वारा शुरू की गयी सेवा परंपरा को स्वामी दिनेश दास निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। जो सभी के लिए प्रेरणादायी है। मंच संचालन करते हुए स्वामी हरिहरानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन माता रामबाई रामऋषि, माता केसरी देवी एवं स्वामी लक्ष्मण दास त्याग एवं तपस्या की साक्षात प्रतिमूर्ति थे। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए मानव सेवा का संकल्प ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

स्वामी दिनेश दास महाराज ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी लक्ष्मण दास, माता रामबाई रामऋषि एवं माता केसरी देवी के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए आश्रम की सेवा परंपरा का विस्तार करना और समाज को धर्म के प्रति जागरूक करना ही उनका उद्देश्य है। इस अवसर पर स्वामी दिनेश दास महाराज का अवतरण दिवस भी मनया गया और सभी संतों महंतों ने उनकी दीघार्यू की कामना करते हुए उन्हें शुुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में महंत दामोदर दास, स्वामी निर्मल दास, स्वामी ज्योर्तिमयानंद, स्वामी ऋषिश्वरानंद, महंत दुर्गादास, महंत नारायण दास पटवारी, महंत विष्णुदास, महंत रघुवीर दास, महंत गोविंददास, महंत राघवेंद्र दास, महंत प्रह्लाद दास, महंत सूरजदास, महंत रामानंद सरस्वती, महंत सूर्यमोहन देव, महंत संपूर्णानंद, स्वामी केशवानंद, महंत गंगादास उदासीन, महंत शिवम महाराज, स्वामी ज्ञानानंद, महंत श्यामप्रकाश, पंडित पदम प्रसाद सुवेदी आदि सहित बड़ी संख्या में संत महंत और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button