उत्तराखंडप्रशासन

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चट्टान गिरने से कुछ लोगों के दबे होने की सूचना, तत्काल मौके पर पहुंची एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीमें

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर समय करीब 12:59 बजे डबरानी के पास पहाडी में आग लगने से चट्टान गिरने के कारण कुछ लोगों के दबने की सूचना प्राप्त हुयी। सूचना पर पुलिस, SDRF, NDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में जुटी है। अभी तक 1 मृतक, 5 घायल (पुरुष, 2 महिला एवं 1 बालिका) का रेस्क्यू किया जा चुका है। घायलों को उपचार हेतु हर्षिल भेज दिया गया है।

पहाडी से अभी भी पत्थर गिर रहे हैं, रेक्स्यू कार्य जारी है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर से यातायात को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया गया है। गंगोत्री और हर्षिल के बीच करीब 500 वाहन रुके हुये हैं। मार्ग से बोल्डर को हटाने का कार्य किया जा रहा है। मार्ग पूर्णतः सुरक्षित होने के उपरांत ही वाहनों को छोडा जायेगा।


नाम पता घायल:-
1- सुभाष वोनियाल पुत्र होमा वोनियाल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम कचटा थाना कालसी देहरादून (गम्भीर घायल)
2- बीना वोनियाल पत्नी सुभाष वोनियाल निवासी उपरोक्त उम्र- 38 वर्ष
3- दिव्यांशु पुत्र सुभाष उम्र-18 वर्ष निवासी उपरोक्त
4- हिमांशु पुत्र सुभाष उम्र- 16 वर्ष निवासी उपरोक्त (डबरानी में है)
5- मीरा पत्नी नितेश निवासी मुजफ्फरनगर उम्र- 35 वर्ष
6- विशाखा पुत्री नितेश उम्र 25 वर्ष, निवासी उपरोक्त (गम्भीर घायल)
7- राधा पुत्री नितेश उम्र- 16 वर्ष
8- नितेश निवासी मुजफ्फर नगर

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button