उत्तराखंड

जम्मू कश्मीर की बडगाम विधान सभा उप चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल मजबूती से लड़ेगा: चौ नीरपाल

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल के केंद्रीय कार्यालय पर त्रिपुरा और जम्मू कश्मीर से आए पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री चौ नीरपाल सिंह का शॉल पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान त्रिपुरा में पार्टी को आगे बढ़ाने व जम्मू कश्मीर की बडगाम विधान सभा सीट पर हो रहे उप चुनाव को लड़ने पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल को त्रिपुरा और जम्मू कश्मीर में मजबूत करने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में हमारे नेता केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी के मार्गदर्शन में देश के अन्य राज्यों में पार्टी का विस्तार हो रहा है।पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की विचार धारा को देश के कोने कोने में पहुंचाने के लिए रालोद नेता, कार्यकर्ता बहुत मेहनत कर रहे हैं। इस दौरान जम्मू कश्मीर के अध्यक्ष जहूर एहमद, डॉ हमीद,मंजूर एहमद,त्रिपुरा के प्रणव रॉय आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button