नारी शक्ति विश्व की सबसे बड़ी शक्ति: चौधरी नीरपाल

कलयुग दर्शन (24×7)
नरेश मित्तल (संवाददाता)
देहरादून। प्रेस क्लब हाल में राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश अध्यक्ष कमलप्रीत द्वारा नारी शक्ति शसक्तीकरण को मजबूत करने के लिए प्रांतीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची राष्ट्रीय लोकदल महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती इंद्रा कपिलावे का उत्तराखंड महिला सभा ने एवं राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रा कपिलावे ने कहा कि नारी शशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है जिसके तहत राज्यों में महिला सम्मेलन कराए जा रहे है। इतने सुंदर और मजबूत कार्यक्रम की सफलता के लिए में उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष कमलप्रीत अरोड़ा को और उनकी पूरी टीम को बधाई देती हूं।

सम्मेलन के वशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि में मातृ शक्ति को नमन करते हुए कहना चाहता हूं कि मातृ शक्ति के बिना कुछ नहीं है। राष्ट्रीय लोकदल में महिलाओं का सम्मान सबसे अधिक किया जाता है।हमारे नेता केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी महिलाओं को पार्टी में सबसे ज्यादा सम्मान करते है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत चौधरी, रालोद के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत, प्रदेश उपाध्यक्ष रूपिन चौधरी, मुकेश चौधरी, राजदीप ढाका, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष युद्धवीर सिंह, अशोक चौधरी, उदयवीर, महिला राष्ट्रीय महासचिव ऋचा सिंह, ममता चौधरी, नीतू सिंह,सारिका सिंह, मंजू, रवीना पाली आदि उपस्थित रहे।



