उत्तर प्रदेश

सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम समारोह श्रेष्ठता का किया गया भव्य आयोजन

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह श्रेष्ठता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ अनुपम मलिक, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति दीपाली गुप्ता, विवेक मिनोचा, नितिन गर्ग, कार्तिक खुराना, आशीष गर्ग, गौरव सिंघल जी, भरत मिगलानी जी समस्त प्रबंधक समिति के सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। टोशिंग ऑफ द केप इवेंट का शानदार पल रहा जिसमें यूकेजी कक्षा के छात्रों की ग्रेजुएशन सेरेमनी बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान नर्सरी से लेकर कक्षा छठी तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अबीर, आरना, विवान, जानवी, प्रज्ञा, अवनी, सिमर, मानसीरत, अनिका, तेजस्वीर, आरोही, अवनी अग्रवाल, क्यांश, सूर्यांश, अभिनंदन एवं दीपांशु शामिल रहे। वहीं द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द मंथ तथा अधिकतम उपस्थिति के लिए भी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह भी बड़े उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमें विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान कक्षा शिक्षकों ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी अभिभावकों को प्रदान की तथा उनके सर्वांगीण विकास पर चर्चा की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की विशेष रूप से सराहना की गई और उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि परीक्षा परिणाम केवल अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है बल्कि यह सीखने और आत्म-विकास की एक सतत प्रक्रिया का महत्वपूर्ण भाग है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास करने एवं अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण प्रणाली,अनुशासन एवं शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके योगदान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक वातावरण एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ। अंत में विद्यालय गीत के साथ समारोह का सफल समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button