उत्तर प्रदेश

शिक्षा विभाग में बढ़ते भ्रष्टाचार दुर्भाग्यपूर्ण: डॉक्टर अशोक मलिक

14 नवंबर को होगा संगठन का विस्तार: डॉक्टर अशोक मलिक

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

सहारनपुर। 11 नवंबर 2025 लेबर कॉलोनी स्थित बी डी एम पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ की बैठक जिला अध्यक्ष के पी सिंह की अध्यक्षता महामंत्री अरविंद शर्मा के संचालन में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक मलिक ने कहा की 14 नवंबर को लेबर कॉलोनी कॉलोनी स्थित बी डी एम पब्लिक स्कूल में संगठन का विस्तार किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई सभी लोगों को अपने-अपने कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई। आगे श्री मलिक ने कहा कि संगठन के द्वारा किए गए संघर्ष का परिणाम है की शिक्षा विभाग में बढ़ते भ्रष्टाचार पर अंकुश लग रहा है इसी के सापेक्ष में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहारनपुर को महानिदेशक बेसिक शिक्षा लखनऊ ने आज तलब कर लिया है।

जनपद सहारनपुर से निजी स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग का रवैया ठीक नहीं था द्वेष भावना से काम कर रहे थे मान्यता प्राप्त स्कूलों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं पर पलीता लगाया जा रहा था जिसको संगठन ने धरने प्रदर्शन के माध्यम से उजागर किया और उसका परिणाम है कि आज बी एस ए सहारनपुर को लखनऊ मुख्यालय पर तलब हो गई है जाचो के नाम पर निजी स्कूलों का शोषण हो रहा है मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव जन सूचनाओ व अन्य जांचों को व शिकायतों को शिक्षा विभाग दवाए रखा है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा दी गई जांचे 4-4 महीने से लंबित पड़ी है बी एस ए बेखोफ होकर भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों को संरक्षण दे रही है यदि शिक्षा विभाग में सुधार नहीं आया तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा। इस अवसर पर धनंजय शर्मा वीरेंद्र पवार अरविंद शर्मा के पी सिंह प्रवीण शर्मा अमजद अली एडवोकेट गययुर आलम मुकेश कुमार दिनेश रूपडी अजय सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button