माता सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन संस्था के द्वारा महाराजा भागीरथ की जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई

कलयुग दर्शन (24×7)
अवधेश भूमीवाल (संवाददाता)
हरिद्वार। माता सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन संस्था के द्वारा मोक्षदायिनी पापनाशनी मां गंगा को धरती पर लाने वाले महाराजा भागीरथ की जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ हरिद्वार स्थित भूपत वाला महाराजा भागीरथ बिंदु स्थान पर हवन यज्ञ पूजा पाठ और भंडारा करके मनाई गई। भागीरथ बिंदु स्थान पर महाराजा भागीरथ को पतित पावनी पापनाशनी मां गंगा के जल से स्नान करा करके वस्त्र बदलकर फूलमाला पहनाकर शास्त्रों की विधि के अनुसार हवन यज्ञ किया गया और यज्ञ कर महाराज भगीरथ का धन्यवाद किया गया महाराजा भागीरथ से आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराजा भागीरथ पापनाशनी गंगा समस्त प्राणियों पर समस्त ब्रह्मांड पर अपनी कृपा बनाए रखें। हवन में मुख्य रूप से रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि आचार्य प्राणनाथ ने इस स्थान के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि यह स्थान पंडित मदन मोहन मालवीय के द्वारा 21 दिन का उस समय की सरकार के खिलाफ अनशन कर प्राप्त किया था।
इसी स्थान से एक निर्विरोध धारा हर की पौड़ी जा रही है जिससे हर की पौड़ी की गरिमा और हर की पौड़ी शक्तिमान है। इसी धारा पर स्वामी सर्वानंद घाट है इसी धारा पर अस्थि विसर्जन घाट है इसी धारा पर हर की पौड़ी है और यही धारा दिल्ली तक जल आपूर्ति धारा के नाम से भी जानी जाती है। यज्ञ में लेडी सिंघम के नाम से जाने जानी वाली बहन संगीता प्रजापति जी ने इस स्थान को देखते हुएकहा कि यहां की शांति और सुंदरता मनमोहन लेती है लेकिन यहां पर फैली हुई अवस्था यहां पर फैलाई हुई गंदगी यहां पर पड़े हुए नशे के समान सीक्रेट गुटका दारु अन्य चीजों को देखकर दुख भी व्यक्त किया और उन्होंने शासन प्रशासन से मांग की है कि इस स्थान का सौंदर्य करण किया जाए और इस स्थान को स्वर्ग की तरह सुंदर बनाया जाए।
संगठन के जिला उपाध्यक्ष पंकज सैनी ने कहा कि हम महाराजा भागीरथ को उनका स्थान वो उनके नाम से भागीरथ घाट बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे, आज समस्त ब्रह्मांड समस्त नदियां समस्त चराचर समस्त देवी देवता महाराजा भागीरथ का जन्म उत्सव धूमधाम से मना रहा है ऐसा महसूस हो रहा है जैसे सृष्टि का कण कण आज महाराजा भागीरथ को उनकी जयंती के उपलक्ष में बधाई देने के लिए आसपास ही महाराजा भागीरथ के आस पास घूम रहे हैं, आज मां गंगा का रूप भी देखने के लिए अलौकिक नजर आ रहा है क्योंकि मां गंगा को धरती पर लाने वाले महाराज भगीरथ का आज जन्मदिन है मां गंगा भी महाराजा भागीरथ को हजारों बधाइयां और हजारों आशीर्वाद उनके जन्म दिवस पर दे रही हैं । हवन यज्ञ में सहारनपुर से जल सिंह सैनी श्यामली से रमेश सैनी अपने परिवार के साथ मौजूद रहे और संगठन के पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष पंकज सैनी नीटू पांचाल,जिला मंत्री सोनिया जिला मंत्री प्रीति, लेडीज सिंघम संगीता प्रजापति आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
[banner id="7349"]