उत्तराखंडप्रशासन

बडकोट पुलिस ने आमजन को आगामी माह से लागू किये जा रहे नये कानून के सम्बन्ध में किया जागरुक

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

उत्तरकाशी 1 जुलाई 2024 से लागू किये जा रहे नये कानून के सम्बन्ध में आमजन को जागरुक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन मे आज दिनांक 23.06.2024 को प्रभारी निरीक्षक बडकोट संतोष सिंह कुंवर द्वारा जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर थाना क्षेत्र के आम जन को नये कानून (BNS, BNSS, BSA) से सम्बन्धित धाराओ/विशेषताओं के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर जागरुक किया गया।

उनके द्वारा सभी को बताया गया कि 1.07.2024 से देशभर में पुराने कानून के स्थान पर नया कानून लागू किया जा रहा है। इस कानून में नागरिकों के अधिकारों को सर्वोपरि रखा गया है तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी गयी है।

साथ ही उनके द्वारा आमजन को नये कानून में नागरिक सुरक्षा व उनके अधिकारों के सम्बन्ध में भी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गय तथा नये कानून से सम्बन्धित पम्पलेट वितरित किये गये।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button