उत्तराखंडदुखदप्रशासन

5 साल की मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

पांच साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। मामला चमोली जिले के जोशीमठ कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मामला मंगलवार 25 जून का है। पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़िता का परिवार दोनों ही मजदूर करते है, जो औली रोड पर झुग्गी में रहते है।

बताया जा रहा है कि दोनों बीते कई सालों से यहीं पर रह रहे है। आरोप है कि आरोपी बीते कई दिनों से मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। परिजनों ने कई बार इसके लिए आरोपी को धमकाया भी, लेकिन मंगलवार को जैसे ही आरोपी को मौका मिला तो उसने बच्ची का रेप कर दिया।

बच्ची के परिजनों ने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को जोशीमठ टैक्सी स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम अशोक महतो है, जो बिहार के कटिहार जिले के कटुवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button