उत्तराखंडदुखददुर्घटना

मां की गोद में बैठे एक चार साल के मासूम को झपट्टा मारकर उठा ले गया गुलदार

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश कुमार मित्तल (संवाददाता)

क्षेत्र में गुलदार की दहशत से ग्रामीण भयभीत। मां की गोद में बैठे एक चार साल के मासूम को गुलदार झपट्टा मारकर उठा ले गया। मासूम गुलदार का शिकार बन गया। इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है। घटना बागेश्वर के गोविन्द मेहता कांडा तहसील क्षेत्र के रावतसेरा राजस्व क्षेत्र के माणाकभडा गांव में शनिवार देर शाम की है। माणा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आने से हर कोई स्तब्ध है। दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब चार साल का मासूम नैतिक अपनी मां नीलम की गोद था।

बताया जा रहा है कि बच्चा शौच के लिए अपनी मां के साथ बाहर जा रहा था। तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने पलक झपकते ही मासूम बच्चे पर झपट्टा मारा और मासूम को अपने जबड़ों में दबाकर ले गया। अचानक बच्चे को अपने बीच से झपट्टा मारकर ले जाने पर बच्चे की मां भी बेसुध होकर चिल्लाते हुए अपने बच्चे को बचाने के लिए गुलदार के पीछे दौड़ पड़ी। माँ की चीख पुकार सुनकर और परिजन भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद ग्रामीणों ने होहल्ला शुरू कर बच्चे की खोजबीन शुरू की। जिसके बाद घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर से ग्रामीणों ने मासूम बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। इस हादसे से पूरे गांव तथा क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मासूम बच्चे की मौत के बाद माँ और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी वन विभाग और जिला प्रशासन को दी गई। जिसके बाद तत्काल जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। सूचना पर जिला प्रशासन से तहसीलदार दलीप सिंह, वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कांडपाल, कांडा थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट,सहित वन विभाग के अधिकारी कर्मी मौके पर पहुंचे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button