उत्तराखंडप्रशासन

आज से पूरे देश में लागू संशोधित कानून के संबंध में मंगलौर कोतवाली में गोष्ठी का आयोजन

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

मंगलौर। आधी रात से ही अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे तीनों आपराधिक कानून बदल गए हैं। इसके लिए पुलिस ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं।

वहीं संशोधित भारतीय कानून के संबंध में कोतवाली मंगलौर परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा की अगुवाई में की गई। जिसमें क्षेत्र के विभिन सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित सीएलजी मेंबरों ने हिस्सा लिया।

वहीं गोष्टी में मंगलौर क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार ने भी शिरकत की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि भारतीय कानून व्यवस्था को नया रूप दिया गया है।

जिससे आम जन मानस में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ सके और पीड़ितों को न्याय में देरी ना हो। उन्होंने कहा पुलिस और कानून के प्रति पूर्ण विश्वास रखना है।

वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भी नए कानून का स्वागत किया है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button