उत्तराखंडराजनीति

विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया एक बड़ी बैठक का आयोजन

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। विधानसभा हरिद्वार के अनुराग पैलेस में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा जिला पदाधिकारी, हरिद्वार विधानसभा पदाधिकारी, पार्षद, शक्ति केंद्र संयोजक, मोर्चा के अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष कल 17 मई को होने वाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा के निमित्त सम्मिलित हुए। हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हम सब गौरवान्वित हैं।

भारत की तीनों सेनाओ ने जो पराक्रम दिखाया है यह हम सबके लिए गौरव के क्षण है। जिस प्रकार भारतीय सेना ने पाकिस्तान में चल रहे आतंकी ठिकानों को तबाह किया है वह पूरी दुनिया ने देखा है। यह आज का नया भारत है पाकिस्तान की सीमा में 100 किलोमीटर तक अंदर जाकर आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूत कर हमारी भारतीय सेना ने शौर्य और पराक्रम की नई गाथा लिखी है और पाकिस्तान जैसे देश को भारत की ताकत का एहसास भी करा दिया है।

उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि कल माया देवी पार्किंग से शुरू होकर हर की पौड़ी तक जाने वाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में हरिद्वार के सम्मानित नागरिकों से प्रतिभाग करने का आवाहन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि भारत की सेनाओं ने आतंकवाद व आतंकवाद का पोषण करने वाले आताताईयोंं के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम देकर भारतीय नारी की अस्मिता पर चोट पहुंचाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

भारतीय सेना ने दुश्मन के घर में घुसकर उसके सीने पर वार किया है और एक बार फिर यह साबित किया है कि भारत की सेना अपने देश की सीमाओं एवं नागरिकों की रक्षा करने में सक्षम है। ऐसा पहली बार हुआ कि किसी देश को 24 घंटे के भीतर घुटने देखने पर मजबूर होना पड़ा यह भारतीय सेना का शौर्य ही था कि पाकिस्तान का पूरे विश्व में आज एक आतंकी देश का चेहरा उजागर हो गया है।

पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश की जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है उन्होंने जोर देकर कहा कि जहां सेवा का जवान सीमा पर लड़ाई लड़ रहा है तो देश के प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है कि सेना का मनोबल बढ़ाने एवं उनके सम्मान के लिए कल होने वाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में प्रतिभाग करें।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष तुशांक भट्ट, प्रशांत शर्मा, राजेंद्र कटारिया, अन्नू कक्कड़, आशु चौधरी, विकास तिवारी, लव शर्मा, हीरा सिंह बिष्ट, आभार शर्मा, विशाल गर्ग, तरुण नैयर, दीपांशु विद्यार्थी, सुनील अग्रवाल गुड्डू, मुकुल पाराशर, निशा नोडिया, निशा पुंडीर, एकता गुप्ता, विदित शर्मा, अनिल वशिष्ठ, सचिन अग्रवाल, प्रशांत सैनी, भूपेंद्र कुमार, परमिंदर गिल, सुमित चौधरी, सपना शर्मा, पिंकी चौधरी, प्रमोद शर्मा, रेनू शर्मा, अनुज सिंह, आशि भारद्वाज, सरोज जाखड़, डॉ अश्वनी चौहान, मीनाक्षी मित्तल, ममता सैनी आदि उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button