उत्तराखंडदुखददुर्घटना

उत्तरकाशी: गौमुख ट्रैक मार्ग चीड़वासा नाले में पानी बढ़ने से बनी अस्थाई पुलिया बहने से दो कावड़ यात्री बहे, तलाश जारी

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

गंगोत्री। गौमुख ट्रैक मार्ग पर गंगोत्री से 09 किमी0 आगे स्थान चीड़वासा के पास हिमखण्ड पिघलने के कारण चीड़वासा नाले में पानी बढ़ने से उक्त स्थान पर निर्मित अस्थायी लकड़ी की पुलिया क्षतिग्रस्त होने से 02 कावड़ यात्रियों के बहने की सूचना प्राप्त हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार गौमुख की तरफ भोजवासा के पास 35 यात्रीयो का दल जी0एम0वी0एन0/ आश्रम में सुरक्षित रूके है।

वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है तथा उक्त की खोज-बीन एवं पुलिया के मरम्मत के सम्बन्ध में पुलिस/वन विभाग एवं एस0डी0आर0एफ0 द्वारा मौके पर काम किया जा रहा है।

2 कावड़ यात्रियों के बहने की खबर है। दोनों दिल्ली के बताए जा रहे हैं। दोनों की तलाश जा रही है।

कावड़ यात्रियों के नाम:-
1. सूरज
2. मोनू

Related Articles

Back to top button