भूमि पूजन के साथ श्री रामलीला महोत्सव की तैयारियां तेज
8 अक्टूबर से शुरू होगी श्री रामलीला समिति बीटीगंज की 107वीं रामलीला

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
रुड़की। नगर की सबसे पुरानी श्री रामलीला समिति बीटीगंज (सुभाष गंज) की ओर से आयोजित 107वें श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ 8 अक्टूबर से होगा। आयोजन से पूर्व बीटीगंज स्थित रंगमंच स्थल पर विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। समिति के महामंत्री सौरभ सिंघल ने बताया कि इस बार रामलीला में मुंबई और दिल्ली के थिएटर कलाकार प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचन करेंगे। ताड़का वध और राम बारात की लीला प्रमुख आकर्षण रहेंगी। 7 अक्टूबर को मां काली की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 8 अक्टूबर को 21 पुजारियों और 42 मुख्य यजमानों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर को ताड़का वध, 12 अक्टूबर को राम बारात और 20 अक्टूबर को नेहरू स्टेडियम में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 21 अक्टूबर को भारत मिलाप की भव्य शोभायात्रा के साथ रामलीला महोत्सव का समापन होगा।

भूमि पूजन के अवसर पर समिति अध्यक्ष सुबोध गुप्ता, अरविंद कश्यप, चौधरी धीर सिंह रोड, इंजी. चैरब जैन, अक्षय प्रताप सिंह, आदेश सैनी, कुणाल मल्होत्रा, नवनीत गर्ग, सावित्री मंगला, एसएन गोयल, प्राची, गौरव मेहंदीरत्ता, निखिल तायल, सतेंद्र गोयल, अमन अग्रवाल, विशाल गुप्ता, शौर्य प्रताप सिंह, कुशाग्र गर्ग, मनोज अग्रवाल, आकर्षित शर्मा, हर्षित अरोड़ा, शिवम खन्ना एडवोकेट, अजय अग्रवाल, शेखर सिंघल, बंटी जैन, रजनीश गुप्ता, ऋतिक राणा, आयुष वर्मा, अभिषेक मित्तल, प्रिंस वर्मा, शोभित कुच्छल, सतीश सैनी, मुकेश कुच्छल, अनिकेत गर्ग, बिट्टू शर्मा, दीपक शुक्ला, शशिकांत अग्रवाल, प्रदीप परुथी, आदि जैन, हिमांशु नौटियाल, विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।



