उत्तर प्रदेश

मथुरा कोसी कलां में होगा 16 नवंबर को राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय अधिवेशन: चौ नीरपाल

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

बुलंदशहर। गांव दौलतपुर कलां मिलन गार्डन में युवाओं की बैठक लेते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि 16 नवंबर को मथुरा के कोसी कलां में राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा और पार्टी की आगामी रणनीति तय की जाएगी।

चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन में युवाओं की भागीदारी मजबूती से होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तीन साल बाद होता है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को तीन वर्ष हो जाएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना अनिवार्य है। चुनाव से पार्टी को नई ऊर्जा, नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर शशिकांत, राजीव कुमार, अंकित लोधी, मो सिकंदर, चौ कुलदीप सूखा, प्रेमपाल, राहुल, शहजाद आदि उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button